संदेश

तुम ठीक हो जाओगी

दिन निकल आया,फिर से वही दिन,जो हर रोज एक ही तरह से शुरू होता है।आज फिर ये दिन मुझे दर्द के साथ शुरू करना होगा,आज फिर ये शीशी थोड़ी हलकी हो जायगी और मेरा पेट थोडा और भारी।इसकी एक गोली आज फिर मेरे अंदर जायेगी।और आधे घंटे बाद मेरा दर्द कुछ कम हो जायेगा ,फिर एक दिखावटी मुस्कान चेहरे पर लिए मैं काम में लग जाउंगी।ऐसा ही तो होता है हर रोज,हर सुबह एक दर्द भरी टीस लेकर आती है !और मेरे चेहरे की सुबह की ताज़गी छीन लेती है,मेरी आँखों में फिर वही दर्द उभर आता है,सारी मुस्कान जैसे दर्द के तले दब जाती है।रजाई से थोडा सा मुँह बहार निकाल कर भावना पलंग के सरहाने दवाइयो से सजी टेबल को ताक रही थी।उसका दिन इन दवाइयो से शुरू होकर इन दवाइयो पर ही तो ढलता है।हर रोज का पेट में उठता ये दर्द उसे निस्तेज कर देता है।फिर उस शीशी से निकली एक गोली उसके अंदर जाती है और सबको लगता है बस अब तो ठीक है ,मगर क्या वो सच में एक गोली उसे ठीक कर देती थी या थोड़ी देर के लिए उसे भुला देती थी की वो बीमार है। ये सब सोचते सोचते शीशी से गोली निकाल कर भावना ने बेमन से गटक ली थी।और उसी उम्मीद से अपने काम में जुत गयी थी की बस जल्दी ही ...

बस लौट आओ तुम

हाँ बहुत साल होगये तुम आये नहीं।ऐसी भी क्या गलती हो गयी थी मुझसे की तुम इस तरह साथ छोड़ कर चले गए। हमारे 15 साल के साथ को ऐसे अनदेखा कर के हमेशा के लिए लौट गए तुम। एक बार कहा तो होता की मन भर गया तुम्हारा मुझसे मैं किसी भी तरह रोक देती अपने वो बदलाव ,मैं अपने शरीर में होते बदलाव को शायद न बदल पाती मगर तुम्हारे साथ रहने के लये मुझे अपने मन अपनी सोच में आये बदलाव को रोक देना मंजूर था।मगर तुम साथ तो होते ना। मेरी इन 15 सालो के हर दिन का हिसाब था तुम्हारे पास,मेरी हर गलती का मेरी हर शैतानी झेली थी तुमने ,क्या उन सब हरकतों से परेशां होकर चले गए तुम। तो कह देते की मैं इतनी शैतानी ना करूँ,कह देते की तुम्हे मेरा दिन भर खेलना कूदना ,शरारते करना ,सबको तंग करना पसंद नहीं था तो मैं न करती ,मगर ऐसे क्यों चले गए बिना कुछ कहे।क्या तुम नहीं जानते अब तुम नहीं हो तो कितनी बुरी नजरे मुझे देखती है? क्या तुम नहीं जानते कितनी उम्मीदें मुझे हर रोज अच्छा बन ने के लिए मजबूर करती हैं।सब कुछ बदल गया तुम्हारे जाने के बाद।मेरी पसंद बदल गयी,मेरा पहनावा बदल गया,मेरा जीने का तरीका बदल गया ,मेरी आदते बदल गयी,सब...

कच्ची सहेली

उस दिन हवा में एक सूनापन था जब मेरी पक्की सहेली ने मुझसे दोस्ती तोड़ी थी,उस दिन टूट सी गयी थी उसके इस अचानक के वार से,बिना कुछ कहे बिना शिकायत किये,बिना वजह बताये ,बिना मुझे बताये ये रिश्ता ख़त्म कर दिया था उसने। जुलाई 2003  की बात थी जब मैं अपने पापा और मामा जी जी की बेटी जो मेरी अच्छी दोस्त थी, के साथ हरिद्वार बुआ जी के घर जाने  के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थी ,10 वीं में first division से पास होने के बाद रिश्तेदारियों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है जब आपके माता पिता आपकी मेहनत का बखान करते है और रिश्तेदार आपकी सराहना करते है ,मैं भी बहुत खुश थी की बस जल्दी से हम हरिद्वार पहुंचे और अपनी 10वीं के फर्स्ट डिवीज़न पर थोडा और तारीफ सुन पाऊँ अपने पापा के मुह से।हम बिजनोर से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस का इंतज़ार कर रहे थे की तभी हमारे गांव के एक आदमी ने पापा से पूछ लिया " पता नहीं भाई इतनी समझदार लड़की ने इस कदम कैसे उठा लिया।ऐसी उम्मीद नहीं थी आनंद की लड़की से।"पापा और मेरी आँखे प्रश्नसूचक होकर उनपर टिक गयी थी।आनंद की लड़की सुनते ही उनकी तीनो बेटियो का चेहरा  मेरे आँखों के सामने ...

खास मैं नहीं वो है

उसका एहसास आज भी उतना ही खास है जितना उस पहले दिन था,साल बदल गए 'दिन ,महीने गुजर गए ,मौसम बदले,जिंदगी बदली,मगर उसकी नजरो में छुपा वो एहसास ,वो प्यार एक पल को फीका नहीं लगा।उसका साथ आज भी उतना ही अच्छा लगा जितना उस दिन लगा था जिस दिन वो मेरी जिंदगी में आया था।उसने मुझे हमेशा एहसास कराया की मैं कितनी खास हूँ,उसने मुझे बताया की मुझमे क्या क्या अच्छाइयां छुपी है।उसने मुझे बताया की मेरे चेहरे में कितना आकर्षण है,उसने मुझे बताया की मैं सुन्दर हूँ,सेक्सी ,हॉट,ये सब आधुनिक शब्द हर कदम पर हमे सुनने को मिलते हैं मगर खूबसूरत सुन कर जो ख़ुशी मिली वो कुछ खास थी। मेरी आदते ,मेरी अच्छी बुरी बाते,मेरा व्यवहार,मेरा पहनावा,मेरा बोलना ,मेरा चलना,मेरा जिंदगी को जीना,क्या था ऐसा जिसपर उसने ध्यान नहीं दिया था।ऐसा लगा जैसे उसी ने मुझसे मुझे मिलवाया हो।ऐसा लगा इस से पहले मैं खुद को जानती ही नहीं थी।मेरी खुबिया,मेरी कमिया मुझसे ज्यादा उसे पता थी।मेरे मुह से निकली हर बात उसे याद रहती।जब वो प्यार से मेरी आँखों में आँखे डाल कर देखता तो शर्म से मेरी नजरे झुक जाती ,जैसे उसकी आँखे मुझमे वो सब भी पढ़ रही हो जो मे...

हाँ,बदल गयी हूँ मैं...

कोमल की बड़ी बड़ी आँखे आज फिर छलक पड़ी थी,पता नहीं ये पानी जो खोया उसके लिए था या जो खो कर पा लिया उसके लिए था।इन ढाई सालो में कितने उतार चढाव आये,जिन्होंने कोमल का अस्तित्व ही बदल कर रख दिया । सूरज उसके जीवन का वो हिस्सा था जो ना कभी उस से अलग हुआ और ना ही उसका हो पाया। याद है कोमल को जब उसका एक भी पल पूरा नहीं हुआ करता था सूरज के बिना। एक छोटी सी दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता प्यार की सारे कसौटी पार कर चूका था ,दोनों की हर सांस एक दूसरे के लिए चलने लगी थी।मगर जमीन पर बने इस रिश्ते का लेखा जोखा शायद ऊपर उनकी किस्मत की किताब में था ही नहीं। आज ढाई साल बाद पहली बार कोमल को एहसास हुआ की शायद वो सच में बदल गयी है ।।।कितनी बार सूरज ने उसे बोला था ,तुम बदल गयी हो कोमल,और ये बदलाव् सहा नहीं जा रहा मुझसे। मगर कोमल को क्यों ये एहसास नहीं हो पा रहा था की जिस बदलाव की कोशिश वो इतने महीनो से कर रही है वो इंच भर भी उस कोशिश को बढ़ा पाई है की नहीं। आज सूरज की कुछ बातो ने कोमल को पुराणी सारी बाते  याद दिला दी थी। कितनी सिद्दत से वो इंतज़ार किया करती थी सूरज के घर आने का ,उसके लिए नयी नयी चीज़े ब...

रोडवेज

रोडवेज से हमारा बचपन का रिश्ता था।जब से होश संभाला तब रोडवेज की बस से ही सफ़र किया।कभी कभी ऐसे रॉब दिखाते थे मानो ये हमारी ही पर्सनल प्रोपर्टी है।क्योंकि पापा रोडवेज में ऑफिसर जो थे।एक अजीब सा रिश्ता बन गया था हमारा उसके साथ,यहां तक की जब मैं देहरादून में शिफ्ट हुई नए शहर में सब नया सा लगा मगर जब जब रोडवेज बसों को देखा,लगा जैसे कोई अपना मिल गया।मुझे याद है जब मेरा कॉलेज रोज आना जाना होता ,पापा पहले ही पास बना कर देदेते जिस से मैं बिना किराया दिए कॉलेज जाती ,ऊपर से एक रॉब अलग होता जब मैं बोलती की मेरे पापा रोडवेज अधिकारी हैं।मुझे याद है ऐसे कुछ वाक्यात जब मैंने टिकिट  बिना यात्रा की,कुछ नए कन्डक्टर ने मुझसे सवाल पूछे,मेरा बी ऐ के एग्जाम थे,मेरी फ्रेंड स्वाति और मैं साथ कॉलेज जाते ,उसके पापा भी रोडवेज में कार्यरत थे।उस कन्डक्टर को मैंने कई बार कहा की मैं अपने पापा की आईकार्ड पर ट्रैवेल कर रही हूँ मगर उसने तेज बोलते  हुए कहा,ये नहीं चलेगा यहां ,उसने ड्राईवर को बस रोक देने को कहा औरसबके सामने आधे रस्ते उतर जाने को कहा,अब मेरा पारा बढ़ चूका था।क्योंकि वो बात पैसो की,या टिकिट की नहीं...

एक और salute

आज दिल किया की उनके लिए कुछ लिखूं ,जो सरहद पर थे,हैं ,और आगे भी होंगे।उनके लिए जिनकी वजह से आज हैं अपनी हर सुख सुविधा को भोग पा रहे हैं।शायद उन वीर जवानो के लिए लिख पाने की,न मेरी हैसियत है न ही इतने अच्छे शब्द है मेरे पास की उनको व्याखित कर पाऊँ।मगर उनके लिए लिखना मेरे लिए सौभाग्य होगा। बस एक tv show ही तो था वो जिसने मुझे झकझोर कर रख दिया।हाँ ये सच है की बचपन से एक अलग सा लगाव रहा मुझे भारतीय सेना से मगर उस दिन super dancer एक शो में जो performance मैंने देखि उसे देख कर मैं खुद को रोक ना पाई।उस दिन फिर मन किया की काश मई कुछ कर पाऊँ उनके लिए जो एक खामोश नींव की ईट बन कर एक सुन्दर ईमारत बना देते हैं।उस show में मैंने देखा की एक फौजी ,एक जवान के लिए कितना मुश्किल होता होगा अपनों को रोते छोड कर जाना,कितना मुश्किल होता होगा जब उसकी माँ की आँखे साफ़ पूछती होंगी की अब कब बना कर रखूं तेरी पसंद की चीज़े ,कब आएगा।कितना मुश्किल होता होगा एक पत्नी की आँखों में छुपे सवालो का जवाब देना जब वो पूछती होंगी की अब कब मैं पूरी तरह  सज सवंर पाऊँगी,बोलो फिर एहसास कर पाऊँगी की मैं भी एक सुहागन हूँ। कै...