संदेश

मैं शून्य हूँ

 मैं शून्य हूँ... सिर्फ शून्य... जिसके न साथ कोई है, न पहले, न बाद में अकेला शून्य तुम देखो, मुझसे आगे रहकर तुम कितना वजन पाते हो मेरे पीछे रहकर क्या किरदार निभाओगे और मेरे साथ चलकर क्या मुकाम तुम्हारा तुम चाहो तो मुझसे हटकर खुद की कीमत कम कर लो तुम चाहो तो मुझसे मिलकर अपनी कीमत दुगनी कर लो क्योंकि मैं वही हूँ, स्थिर, एक जगह खड़ी शून्य मेरा अस्तित्व खुद में पूरा है न मुझे अकेले शून्य होने का भय न किसी के साथ जुड़कर वजन बढ़ने की खुशी... क्योंकि मैं खुद में पूर्ण हूँ क्योंकि मैं शून्य हूँ

पत्नी और प्रेमिका

 संवाद शुरू हुआ पत्नी और प्रेमिका के बीच  सवाल ये था कि किसकी एहमियत क्या है  दोनों ने पन्ने  पलटे  अपने अपने किरदार के...  पत्नी के हिस्से आया औढ़ा, मान सम्मान  Preminka को मिले हज़ारो सवाल, हज़ारो taane  Avaidh होने का apmaan  पत्नी को mili jimmedariyan  और प्रेमिका के हिस्सी आयी रुस्वाइयाँ  पत्नी को मिला सर उठा कर साथ chlne का adhikar  प्रेमिका को naseeb हुआ बंद कमरे का बे hisaab प्यार  पत्नी को मिला घर, gaadi, daulat और जेवरात  प्रेमिका को मिला पूरे दिल पर adhikaar  पत्नी को mili zimmedari घर कि  माँ बाप baccho कि dekhbhal  प्रेमिका को मिला प्रेमी कि मानसिक सुकून का काम  पत्नी को मिले बंद सवाल, छुपा हुआ हाल, सब सही है का jawab  प्रेमिका बनी टूटे दिल, बिखरे हालात और हारे हुए प्रेमी कि ढाल  पत्नी मिला घर खर्च, त्योहारों के कपडे, शादि कि सालगिरह के  jevraat प्रेमिका के हिस्से आयी चुप छुपा कर एक मैसेज, एक कॉल या फिर मिलने का वादा  जब बारी आयी साथ निभाने कि, सम्मान दिलाने कि,  ...

तुम बहुत ख़ास हो

 सुनो मुझे तुमसे कुछ कहना है  मुझे तुम्हे btana है कि तुम मेरे लिए क्या हो  तुम मेरा सुकून हो, मेरे चेहरे का noor हो  तुम मेरी खूबसूरती हो, तुम मेरी khushboo हो  तुम नज़र भर मुझे देख लो तो  मेरा श्रृंगार पूरा सा हो जाता है  तुम मुझे ऊँगली भर छू लो, तो जैसे  जीवन पूरा सा हो जाता है  तुम्हारी सांसो कि जरा सी ahat से महक जाती हूँ  तुम्हारी आवाज से अपना नाम लूँ लू तो  फिर से जी जाती हूँ.  लाखों कि भीड़ हो मुझे क्या लेना  मैं तुम्हारे होने से ही पूरी सी हो जाती हूँ  मुझे बताना है कि तुम मेरी dhadkti hui सांस हो  तुम मेरे मन में छुपा ehsaas हो  जब khushi में आंसू टपक जाते है  तुम वो बात हो.  गम में भी मैं मुस्कुरा दूँ तुम वो साथ हो  तुम बहुत ख़ास हो.  मुझे नहीं कहना कि तुम मेरे हो  मुझे बताना है कि मैं सिर्फ तुम्हारी हूँ  मुझे बताना है कि तुम कहो न कहो  मैं सब sun leti hoo तुम मेरे लिए छोड़ दो कुछ, मैं नहीं मांगती  मैं त्याग दूँ साँसे भी तुम्हारे लिए  बस जितना जानती हूँ...

Sab kuch badal jata hai

 बहुत कुछ बदल जाता है धीरे धीरे रिश्तो में  सबसे पहले हमारा बात करने का तरीका  फिर हमारी बातें बदल जाती है.  अब वो जूनून नहीं दीखता  एक message  का एक call  का  वो होती तो हैं, हर निर्धारित समय पर  मगर जैसे बस कोई उत्तारदायित्व  निभाना हो  रातो को जागने वाली तड़प एक बोझ बनने लगती है  ज़रा सी बात पर परेशान होना अब रोज के natak लगने लगते है  अब परवाह बस कभी कभी shabdon में सुनाई देती है  अब प्यार बस बंद कमरे में dikhne लगता है.  बात करने कि अवधि घटने लगती है  प्राथमिकताएं  बदलने लगती हैं  जिसे पाने के लिए दुनिया भर को एक तरफ रखते हैं  उसे पाकर दुनिया याद आती है और उसको भूलने लगते हैं  क्युकी वो तो मिल गया, अपना है, कहां जायगा  और धीरे धीरे खोने का डर  भी खत्म होने लगता hai.  पहले जो aadate उसका दीवाना बनाती थी  अब वही आदतें कमी में गिनी जाने लगती हैं  पहले जो सुबह शाम, दिन रात एक हेलो कि तड़प में गुजर जाता था.  अब वो शब्द बस औपचारिकता बन जाते हैं  पहले जिसे प...

Kya yhi hai pyar

 एक दिन बस ऐसे ही दिल में सवाल आया कि आखिर , प्यार क्या होता है ,  और मुझे क्यों जानना था कि प्यार क्या है  क्यूंकि मेरे मन में बहुत सारे सवाल थे इस प्यार को लेकर  मैं  खुद से ही पूछना चाहती थी कि प्यार क्या है  असल में प्यार कि दो परिभाषा hain प्यार वो जो आपको सुकून दे  प्यार वो जो आपसे आपका सुकून छीन ले  प्यार वो जो आपको खुशियां दे,  चैन कि neend सुलाए  प्यार वो जो आपकी सारी  खुशियां छीन ले और  रात रात भर सोने न दे  प्यार वो जो आपको दिन में भी haseen सपने दिखाए  और प्यार वो जो आपको रात भर सपनो में भी डराए  प्यार वो जो आपके लिए दुनिया भर कि चीज़े बड़ी खूबसूरत बना दे  प्यार वो जो आपका मन अपने चहेतो से भी हटा दे  प्यार वो जो आपको दुनिया से वैरागी बना दे और  प्यार वो जो आपको भक्ति के रास में डूबा दे  प्यार वो जो आपको jeena seekha दे  प्यार वो जो आपको जीते जी मौत के दर्शन करा दे  प्यार वो जो पूरी दुनिआ से आपको मिला दे  और प्यार वो जो आपको अपनों से भी हटा दे  प्यार वो जो आपको न्य...

मैं लौट आयी थी,

 मैं लौट आयी थी,  हाँ मुश्किल तो था, आगे बढ़ जाने के बाद  पीछे लौट आना  मगर इस बार ज़रूरी लगा  क्यूंकि इस बार सवाल किसी और से नहीं  मेरे खुद मुझसे थे.  बड़ा आसान था आज तक सवाल करना  की क्या वो मेरे लायक हैं ?  खुद पर इतराना, या फिर उनमे कमियां ढूंढ  लेना  इस बार मुद्दा अलग था,  मेरी परख खुद से थी, उस से नहीं  मेरा किरदार, मेरा रवैया, मेरा व्यवहार  मैंने सब रखे तराज़ू में,  और मैं हैरान थी,  मेरा किरदार तो भरा हुआ था,  गलतियो से, कमियों से, बेरुखी से  आज लगा की मैं ही लायक नहीं थी उनके  आखिर क्या चाहिए था मुझे ? प्यार ? वो तो भरपूर था  लगाव ? वो तो खुद से ज्यादा मेरे लिए परोसा गया था  सम्मान  ? वो तो शायद सबसे ज्यादा मेरे लिए रखा गया था  फिर क्या था, जिसकी कमी मुझे खल रही थी  शायद कुछ भी नहीं.  फिर किस लिए और क्यों ही रुक जाती बार बार सबकी जिंदगी में तकलीफ भरने  क्यों ही रुक जाती,  उसको परेशां करने  क्यों ही रुक जाती, उसका सुकून और चैन छीन  लेने...

मैं खुद से मिल रही थी

मैं धीरे धीरे खुद को खो रही थी   और मुझे लगता रहा की मैं मनमानी हो रही हूँ,  अब मुझे अपने आस पास सब बोझ लगने लगे थे  और मुझे लगता रहा की मैं सीमित हो रही हूँ .  धीरे धीरे मेरे रिश्तें कम होने लगे  और मुझे लगता रहा की मैं मतलबी हो रही हूँ,  समय बीता और मैं एकांत प्रिय हो गयी  मुझे लगा सब मुझसे दूर हो रहे हैं.  धीरे धीरे सब का साथ मुझे चुभने लगा  और मुझे लगता रहा सब व्यस्त हो गए हैं  कब मुझे अँधेरे में रहना भाने  लगा पता नहीं लगा  और मुझे लगा मेरी पसंद नापसंद शायद बदलने लगी है  कब मुझे हम से मैं होना अच्छा लगने लगा  और मुझे लगता रहा मैं सुकून में जी रही हूँ  सच तो ये था की मैं खुद को खो रही थी,  शायद मैं खुद से मिल रही थी  शायद मैं खुद की हो रही थी  प्रीति राजपूत शर्मा  27जून 2025

मैं प्यार

 मैं एक एक कर के सबके पास गया। किसी ने मुझे दूर से देखते ही बाहें खोल दी और किसी ने ,दरवाजा मेरे मुंह पर ही बंद कर दिया। मैने बहुत बार खटखटाया, एक बार ,अंदर तो आने दो , इस बार ऐसा कुछ नही होगा जिस से तुम्हे तकलीफ हो मगर उसने मेरी एक ना सुनी। मैं थक हार कर फिर वही लौट जहा अभी  कुछ देर पहले ही मैं उसे रुला कर आया था  मैने बोला आजाऊँ क्या, वी मुस्कुराई और मुझे आने दिया। वो शायद जानती भी थी ,मैं फिर जाऊंगा  उसे और दर्द देकर ,पता नही क्यों वो फिर भी  मेरे साथ रहना चाहती थी। मुझे क्या  मैं भी रुक गया उसके घर ,। वही सिलसिला फिर शुरू हुआ साथ रहना,साथ हंसना,साथ घूमना,बहुत सारी बाते करना एक दूसरे पर आंख बंद विश्वास ,और जान लुटाना वो भी बहुत खुश थी ,आखिर कौन ना होता लेकिन एक दिन अचानक  फिर मुझे किसी और ने आवाज दी। मैं रह ना पाया मुझे जाना था,कैसे भी  मैने बहुत बहाने बनाये ,उसमे बहुत कमिया निकाली उसको बहुत बार नीचा दिखाया, बहुत सारी साथ ना रह पाने की वजह बताई  वो फिर रोने लगी ,गिड़गिड़ाई अपना आत्मसम्मान,अपनी आबरू,अपनी रूह सब सौपी थी उसने मुझे । मगर ना जाने...

खिन्नता क्या होती है

 अपने ही  गालों पर मारे अनगिनत थप्पड़, अपने ही बाल नोच दिए  उसके अपने ही नाखून उसके हाथों, पैरों और नजाने शरीर मे कहाँ कहाँ गड़े मिले सर में पड़े नीले निशान  रूखे पड़े थरथराते होंठ, ऐंठी ज़बान ,और पीला सुस्त पड़ा चेहरा। आँखों की खत्म नमी, आंसू बनकर कबतक लुढ़की गालों पर हाथों पैरों की झनझनाहट बढ़ी हुई लगी। सांस लौट कर आने में देर करने लगी , धड़कन रुकी सी,थक कर चुप होती सी। वो तोड़ा मरोड़ा तकिया गवाह बना जिसमे उसके नाखून घुसे  बेचैन रात ,दुखते करवट जो बदल कर भी सुकून न मिला दिमाग की नसें आपस मे उलझ गए , सारा खून माथे की लकीरों में सिमट आया। कांपती उंगलिया और कुछ बड़बड़ाते होंठ शांत हो गए  सब शून्य ,सब शून्य ,अंधेरा काला तिलमिला सा दिमाग मे धप धप लगते शब्द और शब्दो की चोट दिमाग पर झिंझोड़ा सा कम्बल और बिस्तर की उलझी चादर भीगा तकिया,और सिली जुबान अगली सुबह  सबने पूछा इतना खुश कैसे रहती हो। बस किस्सा खत्म हुआ उस खिन्नता का जिसे  हम तुम depression कहते हैं। और एक फीकी मुस्कुराहट ने बीती रात फीकी कर दी।

पापा नही पापा जैसे

जब कोई अपना हमे हमेशा के लिए छोड़ जाता है। बहुत बाते अनकही रह जाती हैं। तो हम तड़पते हैं उस एक पल की चाहत में  की काश फिर से हमे एक मौका मिले  ओर हम वो लम्हे फिर से जी ले जो जी नही सके  काश हम माफी मांगे उन गलतियों की जिनका हमे एहसास है फिर हम उस शक्श को हर चेहरे में तलाशते हैं। मैने भी तलाशा उन्हें हर चेहरे में ,जो मेरे दिल के बहुत करीब थे  हां दुनिया बड़ी है ,बहुत लोग मिले मुझे ,उस चेहरे से मेल खाते  एक पल को लगा मैने देख लिया उनको फिर से एक बार दिल धक्क से रह गया ।मैं हर नक्श को ढूंढने लगी उनके क्या हंसी मेल खाती थी ,नही बिल्कुल नही क्या उनकी आंखें वैसी थी ,नही वो भी नही  क्या उनकी हंसी वैसी थी ,नही वो भी नही  तो क्यों लगे मुझे वो उनके जैसे । मैं उनकी हर आदत में उनको तलाश रही थी  वो नही दिखे मुझे । दुख हुआ जब उनको किसी ओर के साथ हस्ते बोलते देखा। दुख हुआ जब वो मुझे उनके जैसा दिख कर अपने नही लगे  वो अलग लोगो के साथ थे तो दिल दुखा  वो मेरे नही थे इसलिए दिल दुखा दिल किया मैं दौड़ कर जाऊं ,और लिपट जाऊं बोलूं क्या वही हो,क्या लौट आये हो। चलो म...

क्या मुझे फिर से बेच पाओगे

 मैं निकली थी रिश्तों के बाजार में  नही कुछ खरीदना नही था   मोल क्या आज कल बस पता करना था  कुछ लोग खरीद रहे थे खुशियां  कुछ बेच रहे थे दर्द अपना दर्द बेचने वालों को कतार लंबी थी  ओर खरीदने वालों की उस से भी लम्बी मगर क्यों मैं हैरान हुई।आखिर दर्द क्यों खरीदे कोई पास गई तो थोड़ा ठिठक गयी। किसी ने कीमत लगाई आसुओं की  किसी ने टूटे दिल की  बदले में मांगी उसकी आगे तक कि खुशी। बदले में मांगी उसकी खुवाहिसे सारी। मैं भी कुछ खरीदना चाहती थीं बिना किसी शर्त का प्यार चाहती थी । मैं सौदा करने निकली थी ,ज़ज़्बातों का  सब कीमत लगा रहे थे उस प्रीति की जो मेरे दिल मे थी। सब बेजजबात से दिख रहे थे । टूटे हालात से लग रहे थे। कोई दिल हार के आया था  कोई अपनो से धोखा खाया था। सबमे कुछ चीज़ें आम थी । जैसे सबकी हस्ती थोड़ी बदनाम थी । कोई किसी के दिल को छूना चाहता था। कोई अभी किसी के जिस्म से निकल कर आया था । कोई दिल जीतने की कसमें खा रहा था  कोई अभी दिल हार कर आया था। भरा हुआ था ये बाजार हर किस्म से । मतलबी सी गंध आ रही थी हर जिस्म से कोई हाथ थामना था किसी...

सुनो वापस आजाओ

 सुनो ,अब तुम वापस आ जाओ  मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है।पता है आज कितना याद किया तुम्हे ,आज ही क्या पिछले कुछ दिनों से रह रह कर तुम याद आ रहे हो।कितना प्यारा ,कितना अच्छा साथ था हमारा। याद है वो बीते कुछ साल जो हमने साथ मे बिताए थे।तुम मेरा कितना साथ देते थे। हर जगह ,हर चीज़ में तुम थे मेरे पास। याद है वो राजपुर रोड ,जब तुम मेरे साथ एक लंबा रास्ता तय करते थे।हम कितने खुश थे साथ।कभी तुम मुझे सिखाते थे,कभी सही गलत बताते थे,कभी मैं तुम्हारी बात मान लिया करती थी ओर कभी अनसुना कर आगे निकल जाती थी ,लेकिन मुझे याद है जब जब मैंने तुम्हारी बात नही मानी मैं पछताई। याद है E C रोड का TLI institute जहां मैं इंग्लिश सीखने जाया करती थी ,तुम भी तो थे साथ।याद है वो पेड़ जिसके नीचे हम सब दोस्त घंटो बात किया करते थे,तुम भी तो होते थे साथ ,मगर तुम कब आते और कब चले जाते हमे भनक तक ना लगती थी। याद है वो करनपुर की गलियां जहा एक एक दिन हमने साथ जिया ओर हज़ारो यादें बनाई। वहाँ का वो लोकल बाजार जो रात को रोज सजा करता था,हम साथ घुमा करते थे । न्यू एंपायर याद है जब वो खुला था और मैंअपने दोस्तो के साथ वहां...

एन ओपन लेटर टू माय सन वेदांत (7)

 हेलो वेदांत आज तुम अपने सात साल पूरे कर रहे हो। सुबह उठते ही तुम्हारा मासूम चेहरा देखा तो सात साल पीछे चली गयी। सात घंटे ,फिर सात हफ्ते,फिर सात महीने और अब सात साल। कितनी जल्दी दौड़ रहा है ये वक्त। और हर साल की तरह इस बार भी सबने तुमने पूछा ,बोलो क्या चाहिए अपने जन्मदिन पर लेकिन इस बार भी तुमने कुछ नही मांगा।ज्यादा पूछने पर बोले 'दिला देना जो भी आपका मन हो,रिमोट कार ही दिला देना। कल तुम्हारे लिए कपड़े लेकर आये, और तुम्हारे दोस्तो के लिए chololate और गिफ्ट्स।अब तुम इतने बड़े हो गए हो कि पहले से दोस्तो को घर का पता बता कर आये हो ,और उनसे वादा करके की कल मैं तुम्हे 200 रुपये की पार्टी दूंगा। वैसे खुद्दार तो हो तुम ,जो चीज़ मुझे सबसे ज्यादा पसंद आती है।मांगने से ज्यादा खुद के पास जो है उसमें मैनेज करने की कोशिश करते हो।पार्टी के लिए मुझसे पैसे नही लिए ,न ही कभी लेते हो ,अपनी गुल्लक से लेते हो। बहुत शैतान हो रहे हो दिन प दिन । घर मे सबको उंगलियों पर नचाने की कोशिश करते हो।दादी दादू को तो दोस्त की तरह ट्रीट करते हो,लड़ते हो ,ज़िद करते हो और प्यार भी। अमायरा को खूब अच्छे से खिला लेते हो अपने स...

मैं आज़ाद थी

 मैं बचपन मे उड़ा करती थी नही, सपनो में नही हकीकत में। अपने नन्हे हाथ फैलाये ,हवा के साथ  उन पगडंडियों में तेज दौड़ा करती थी। मैं बहुत हंसती थी,पूरा दिन खिलखिलाती थी। मेरे छोटे छोटे पंख थे , उम्मीदों के पंख  जो पापा ने दिए,हौंसलो के पंख जो माँ ने दिए  अरमानो के पंख जो बड़ी बहनो ने दिए  और खुशियो के पंख जो छोटे भाई ने दिए। रंग बिरंगे, चमकदार जो हर रोज़ बड़े हो रहे थे। मैं नादान ,बस उड़ रही थी। उन पंखों के सहारे तेज़ हवा के संग । न डर कोई  न खौफ ,न रुकने आसार वो आज़ादी के पंख। मैं बचपन से आज़ाद थी। उड़ने को,आकाश भर घूम आने को अपने ख्वाबो को बुनने को अपना घर बसाने को।मैं हर तरह आज़ाद थी। मैं कोई भी सपना देखने को आज़ाद थी मैं कोई भी काम करने को आज़ाद थी, मैं सांस लेने को आज़ाद थी  मैं जीने को आज़ाद थी। मैं बहुत खुश रहती थी, हर पल चहकती थी,महकती थी  और अपने रंग में रंगी नाचती थी। मैं कितने सुकून में थी। हवा का झोंका था बचपन मेरा  जिसमे न कोई दबाव न कोई बोझ  बस एक ठहराव मैं एक ठहराव थी,अपने व्यक्तिव का ,अपने अस्तित्व का  मैं ,तब मैं थी  मैं आज़ाद थी...

पुरानी औरते क्या करती थी

 एक दिन कोई कह रहा था, पुराने समय की औरतों को काम ही क्या था उनके दिनचर्या को व्यर्थ बता रहा था, कह रहा था ,बच्चे पैदा करना ,और घर मे चूल्हा चौका करना  बस इतना ही काम गिनवा रहा था, काम था ही क्या ,बच्चे खुद खाते थे,खुद नहाते थे,खुद ही दौड़ स्कूल पहुच जाते थे  पूरा दिन वो औरते आराम करती थी बच्चों को पढ़ाने के नाम पर अपना काम करती थी। 4, 5 बच्चे थे ,सब काम करते थे , माँ कुछ करे न करे वो जीवन यापन करते थे, ना रोज़ पोछा लगता था,ना रोज कपड़े धुलते थे उनके पति कोनसा आफिस में काम करते थे। ना राशन की चिंता,न बाजार का काम न खुद को मेन्टेन रखने का खुमार ना बच्चो को सजा धजा कर रखती थी  पुराने समय की औरते काम ही क्या करती थी। न सुबह जल्दी उठकर बच्चो का टिफिन लगाना न पति के आफिस जाने तक काम निपटाना न खुद सज धज कर रहती न आफिस जाती थी पुराने समय की औरते काम ही क्या करती थी। किसे कहते है ,कंधे से कंधा लगा कर पति का हाथ बटाना किसे कहते है फ्यूचर सेविंग ओर फ्यूचर प्लानिंग करना किसे कहते हैं बेटी के नाम बचपन से fd करना ओर किसे कहते हैं बेटो की विदेश की पढ़ाई के लिए धन जुटाना वो तो साथ बैठ च...

कौन कहता है मायका माँ से होता है?

 कौन कहता है कि मायका सिर्फ माँ से होता है। मैने पिता को भी मायका सजाये देखा है। सच है माँ बुलाती है बेटिओं को तीज त्योहार बिटिया कहाँ तक पहुंची , बार बार फ़ोन पर पिता को पूछते देखा है। हां आंगन में माँ बाहें फैलाये दिखती है। मगर मैने पिता को आधे रास्ते लेने आते देखा है। कौन कहता है मायका सिर्फ माँ से होता है। मैने पिता को भी मायका सजाये देखा है। सच है रसोई में माँ 10 पकवान बनाती है। बाजार से पसंद की सब्जियां पिता को खरीदते देखा है बेटी की पसंद का ही खाना बनाना। पिता को पहले से हिदायते देते देखा है। हाँ माँ खूब बाते करती है बेटी से  मग़र पिता को भी छुप छुप बेटी को देख खुश होते देखा है। कौन कहता है मायका सिर्फ माँ से होता है। मैने पिता को भी मायका सजाये देखा है। हां माँ कहती है कब आओगी बेटी लेने आऊं क्या बिटिया पिता को ही कहते देखा है। लद गए ज़माने जब भाई बहन को ओर मामा बच्चो को छुट्टियों में लेने जाते थे  आज एक पिता पर पति  को ही  भाई और पिता का किरदार निभाते देखा है। किसी की माँ के ना होने पर मायका खत्म हुआ मैने तो पिता के जाते ही मायका छूटता भी देखा है। पिता की ब...

अपने तो अपने होते हैं

 जब बैठे चार लोग मिलकर बैठे तो सबकी अपनी अपनी बातें हुईं। सबने रिश्तेदारों की बात की ,और मैने रिश्तो की। रिश्तेदार,एक नाम है ,ओर रिश्ते जज्बात। रिश्ते 3 गिनती में गिने मैने,एक वो रिश्ते जो हमने बचपन में देखे ,एक वो रिश्ते जो अब हम जवानी में देख रहे है और एक वो रिश्ते जो हम अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव में देखेंगे । ऐसे ही नही मैं आज रिश्तो में उलझी।ये अचानक नही हुआ।कुछ हाथ छोड़ते,कुछ दम तोड़ते रिश्नो ने मुझे मजबूर किया। जब बात रिश्तो की आती है तो रिश्ते दादा दादी,नाना नानी ,से शुरू होते हैं।रिश्तो के मामले में थोड़ा कम पाया मैंने। मुझे बचपन याद आया ,नाना नानी दादा दादी के नाम पर बस अपनी नानी की ही झलक याद है ,वो भी बहुत धुंधली।रिश्तो को खोने की शुरुआत बड़ी कम उम्र में हुई।जो रिश्ते सामने थे वो जवान थे,बूढ़े रिश्ते कब का साथ छोड़ चुके थे।जवान रिश्तो के साथ जीते रहे कभी दिल मे आया तक नही की एक दिन ये रिश्ते एक एक कर के हाथ से रेत की तरह फिसलेंगे । हमे सिर्फ अपनी उम्र बढ़ती दिखाई दी,अपनो की नही।इसी भरम में रहे कि ये हमारे खून के रिश्ते है ,ये हमेशा हमेशा हमारे साथ रहेंगे।लेकिन हमारी बढ़ती उम्र क...

हम बेटियां ऐसी होती हैं

 कितनी बाते, कितने किस्से दिल मे छुपाये जाती है जब बेटियां मायके आती है। भारी दिल और थका शरीर लेकर कुछ दिन आराम करने आती है। जब बेटियां मायके आती हैं। मां की खुली बाहें भाभी की मुस्कुराहट भाई के बचपन की यादें ताज़ा होती हैं जब बेटियां मायके आती हैं अपनी गलियां,अपना आंगन ,सखियों की आवाजें आती है। सब होकर भी सब खाली सा पाती है जब बेटियां मायके आती है सुखी रोटी ,खीर बताएं तानो को प्यार बताती हैं जब पूछे सब सखियाँ मिल  सासरे की लाज बचाती है जब बेटियां मायके आती है। बचपन जीना चाहे फिर से आंगन में चहकना चाहती है। घर घर जाकर ,ताई चाची संग खूब हंसना चाहती है जब बेटियां मायके आती है। कुछ दिन बिताकर अपनो में  फिर चुन चुन समान लगाती है दिन दिन गिन कर वापसी के मन ही मन में रोती है। यादो की पिटारी भारी ले फिर वापस लौट जाती हैं कुछ डब्बों में खाने का सामान भर  झोली ,माँ अपनी सीखों से भर देती है जब बेटियां वापस जाती है। अपना कुछ रह जाये गर वो लेने से भी शर्माती है। माँ कुछ देती भी है तो  लेने से कतराती है जब बेटिया वापस जाती है। सब देने वाले बाबुल को  रोता छोड़ जाती हैं। फि...

बिखराव

कुछ यादें रह गयी कुछ बाते रह गयी  वो नही ,अनकही ,बाते रह गयी । कितना अजीब मंजर कितना बुरा एहसास अपनो को खोने का दर्द और  बिखरे से जज्बात। कुछ अजीब सी चुभ रही थी उस दिन हवाएं भी कुछ खालीपन सा था दिन भर की धूप में  कहा किसे पता कौन जाने वाला है, हर दिन जैसा ही बीत रहा था,वो दिन भी किसी को नही था आभास अचानक जरा कांच क्या फिसला हाथ से  खून हाथ मे नही दिल मे बहने लगा  जब खबर आई ,मेरा कोई अपना  बिन बताये जाने लगा। दिल मे टीस थी ,आंखों में खाली पन खाली पन में हज़ारो सवालात आखिर क्या इतनी जल्दी ,क्यों ऐसे जाना था जाने ऐसे पहले ,जी भर देख लेते  क्यों मुंह छुपाना था। आंखे सुर्ख और दिल की तड़प उसे खोने की चुभन ओर वो लम्बी सड़क मैं चली,एक उम्मीद से  देखूंगी,पूछुंगी, रोउंगी,बुलाऊंगी ये रास्ता तय कर जब उनसे लिपट जाउंगी उन्हें आना होगा ,मुझे सीने से लगाना होगा बताना होगा ,ओर मुझे चुप करना होगा  ये मेरी सोच थी  हां बस मेरी सोच थी  क्योंकि ऐसा हुआ कुछ नही  घर की अंधेरी भरी दीवारों ने ,फुसफुसाया मुझे बुलाया ,इत्मीनान से हर हाल कह सुनाया की तू रो,तड़...

मेरी कीमत

 मुझे उम्मीद नही की मेरा काम सराहा जाए  मुझे उम्मीद है कि तुम फिर मुझे नीचा दिखा दोगे। मुझे उम्मीद नही की मुझे बराबर में ले चलोगे  मुझे पता है तुम मुझे पीछे छोड़ दोगे , ,मेरी मेहनत मेरा काम है और मेरा काम मेरा अभिमान ,मुझे पता है  मेरे अभिमान को तुम ठेस पहुंचा दोगे। मेरी शिक्षा,मेरा अनुभव  लोगो के सामने मेरा सम्मान  तुम कर न सकोगे  तुम पुरुष ,मैं स्त्री मुझे बराबर कभी समझ न सकोगे  पुरुष प्रधान है ये देश मेरा  यहां हुनर नही ,स्त्री पुरुष होना मायने रखता है पत्नी दो पैसे कमा ले ,बस वो भी आंख में चुभता है तुम मेरा सम्मान करना भूल गए  फिर अपने लिए क्या चाहते हो तीखे शब्द बोल कर  मेरे हदय को ठेस पहुचाते हो परख नही होती हीरे की हर किसी को  तुम वही बदनसीब जोहरी हो। पत्थर इकट्ठा करते रहना  ओर नग को खो देना, ओह दुर्भाग्य मेरा नही ,तुम्हारा  लक्ष्मी चाहते हो और लक्ष्मी ही ठुकराते हो। काबिलियत कही भी कम नही तुमसे मेरी  ओर तुम मुझे कम आँक जाते हो। मैं बोलती नही बराबर में  दिखाती नही रॉब अपना  इसका मतलब बिल्कुल नही क...